011 4329 4329

वास्तुशास्त्र से लेकर पौराणिक ग्रंथों में झाड़ू का अहम् महत्त्व बताया गया है। कहा जाता है की झाड़ू को सही तरह रखने और इसका सही उपयोग करने से आपकी किस्मत बदल सकते हैं। वही दूसरी ओर इसका गलत तरीके से इस्तमाल करने पर आपका काफी नुक्सान भी हो सकता है, इसलिए जब भी घर में झाड़ू का उपयोग करें तो सही तरीके से करें।
आईये बताते हैं झाड़ू को सही से इस्तमाल करने के कुछ तरीके।
पौराणिक ग्रंथों में कहा गया है की अँधेरा होने के बाद घर में झाड़ू नहीं लगानी चाइये। इसके कई वैज्ञानिक कारण भी बताये गए हैं, अँधेरा होने पर झाड़ू लगाने से माँ लक्ष्मी रूठ जाती हैं व् घर से वापिस चली जाती हैं. वही दूसरी ओर यह माना जाता है की अगर किसी को सपने में झाड़ू दिखता है तो बहुत शुभ होता है।
कहा जाता है की घर में झाड़ू को उल्टा रखने से लड़ाई झगडे बढ़ते है और तो और झाड़ू को घर से बाहर या छत पर रखने से घर मे चोरी होने की संभवना अधिक होती है। इन छोटी छोटी बातों का खास ध्यान रखें।
हमेशा घर में झाड़ू ऐसी जगह रखें जहा किसी की नज़र न जाए, ऐसा करने से बरकत आती है साथ ही साथ बुरी नज़र भी घर से दूर रहती है। झाड़ू को हमेशा छुपा कर रहे जैसे दरवाजे के पीछे या फिर पलंग के निचे
इस बात में कोई शक नहीं है की सुबह घर में झाड़ू लगाने के कई फायदे हैं, शास्त्रों में भी कहा गया है की ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। घर में कोई भी अगर नौकरी पे या घर से बाहर काम से जाता है तो उसे झाड़ू को प्रणाम करके जाना चाहिए इससे उसका काम सफल होगा.
झाड़ू को कभी भी रसोई के पास न रखे, साथ ही साथ जहां भोजन करते है वहा भी न रखें। ऐसा करने से सेहत पर भी असर पढता हैं।
ऊपर लिखी चीज़ो का ध्यान रखे ताकि बरकत हमेशा आपके और आपके घर पर बानी रहे। अगर इन बातो का ध्यान रखा जाता हैं तो घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य हमेशा बनी रहेगी।
